इस वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा 21 सितम्बर 2025 को। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगा था वो भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण था। Surya Grahan 21 September 2025 all Information in Hindi.
आइये जानते हैं 21 सितम्बर 2025 को लगने वाले सूर्य ग्रहण की सारी जानकारी
दिनांक | 21 सितम्बर 2025 |
दिन | रविवार |
सूर्य ग्रहण का प्रकार | आंशिक सूर्य ग्रहण |
सूर्य ग्रहण के दिखाई देने वाले कुछ मुख्य देश | ऑस्ट्रेलिया, फिजी, न्यूजीलैंड, टोंगा इत्यादि देश। |
21 सितम्बर 2025 सूर्य ग्रहण का शुरू और समाप्ति का समय (Surya Grahan Timings)
इस सूर्य ग्रहण का शुरू और समाप्ति का समय इस प्रकार है:
सूर्य ग्रहण का समय | UTC Time | भारतीय समय अनुसार |
सूर्य ग्रहण प्रारम्भ | 21 Sep, 17:29:43 | 21 Sep, 22:59:43 |
अधिकतम सूर्य ग्रहण | 21 Sep, 19:41:59 | 22 Sep, 01:11:59 |
सूर्य ग्रहण समाप्त | 21 Sep, 21:53:45 | 22 Sep, 03:23:45 |
इन देशो में दिखाई देगा 21 सितम्बर 2025 का सूर्य ग्रहण (Countries where this Surya Grahan Visible)
- अमेरिकी समोआ
- अंटार्कटिका
- ऑस्ट्रेलिया
- कुक द्वीप समूह
- फ़िजी
- फ़्रेंच पोलिनेशिया
- किरिबाती
- न्यू कैलेडोनिया
- न्यूज़ीलैंड
- नियू
- नॉरफ़ॉक द्वीप
- समोआ
- सोलोमन द्वीप समूह
- टोकेलाऊ
- टोंगा
- तुवालु
- वानुअतु
- वालिस और फ़्यूचूना
इन देशो में नहीं दिखाई देगा 21 सितम्बर 2025 का सूर्य ग्रहण (Countries with no visibility of this Surya Grahan )
यह सूर्य ग्रहण इन मुख्य देशों में नहीं दिखाई देगा
- भारत
- संयुक्त राज्य अमेरिका
- कनाडा
- यूनाइटेड किंगडम
- जर्मनी
- फ्रांस
- ब्राज़ील
- दक्षिण अफ्रीका
- चीन
- रूस
21 सितम्बर 2025 के सूर्य ग्रहण का सूतक काल और राशियों पर प्रभाव (Sutak Timings and Effects on Horoscope)
जैसा की आप सभी ने पढ़ा की यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा तो इस सूर्य ग्रहण का कोई सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और साथ ही इस ग्रहण का राशियों पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
21 सितम्बर 2025 के सूर्य ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर प्रभाव
ऊपर दिए गए कारण की वजह से इस ग्रहण का गर्भवती महिलाओं पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
21 सितम्बर 2025 के सूर्य ग्रहण का दिल्ली में समय
यह सूर्य ग्रहण दिल्ली सहित भारत के किसी भी हिस्से में दिखाई नहीं देगा।
21 सितम्बर 2025 के सूर्य ग्रहण का न्यूज़ीलैंड में समय (न्यूजीलैंड के लोकल समय के अनुसार)
- प्रारम्भ – 05:41
- समाप्त – 08:36
21 सितम्बर 2025 के सूर्य ग्रहण का फिजी में समय (फिजी के लोकल समय के अनुसार)
- प्रारम्भ – 05:42
- समाप्त – 07:27
21 सितम्बर 2025 के सूर्य ग्रहण का ऑस्ट्रेलिया में समय (ऑस्ट्रेलिया के लोकल समय के अनुसार)
- प्रारम्भ – 06:13
- समाप्त – 07:36